Basti News: पिकअप की टक्कर से रेलवे स्टेशन का पूर्वी गेट क्षतिग्रस्त
बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: टिनिच। टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक पर रविवार सुबह आठ बजे एक पिकअप वाहन की टक्कर से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क यातायात प्रभावित हो गया। कप्तानगंज की ओर से आ रही पिकअप रेलवे फाटक पार करते समय अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात गेटमैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों की निगरानी में ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त फाटक को बंद कर दिया गया है। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.