बस्ती, अगस्त 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के प्रमुख चौराहे पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए रविवार को नगर पालिका ने अभियान चलाया। पालिका प्रशासन ने गोवंश को संरक्षित करने के लिए कमर कस ली है। ईओ अंगद गुप्ता की अगुवाई में टीम गठित कर शहर के विभित्र चौक चौराहों पर काफी संख्या में कैटिल कैचर से गोवंश को पकड़कर गोशाला में सरंक्षित किया गया। टीम शहर के गांधीनगर, मालवीय रोड और सहित जगहों पर गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया। नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को अभियान के तहत टीम गठित कर गोवंश को संरक्षित करने के लिए टीम लगाई गई है। पालिका के कान्हा गौशाला में गोवंशों के लिए हरे चारे, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया शहर के प्र...