बस्ती, जुलाई 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र के जर्जर और जीर्ण-शीर्ण ओवरहेड टैंकों की मरम्मत के लिए जलकल विभाग ने कवायद तेज कर दी है। विभाग ने शहर के चार प्रमुख ओवरहेड टैंकों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए शासन से 1.25 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में पेयजल आपूर्ति इन्हीं ओवरहेड टैंकों के माध्यम से होती है। जलकल परिसर, कटरा, पांडेय बाजार और गोशाला में स्थापित टैंक काफी पुराने हो चुके हैं। लंबे समय से बजट के अभाव में इनकी मरम्मत नहीं हो सकी, जिससे समय-समय पर तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती रही हैं और जलापूर्ति भी प्रभावित होती रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत बजट मिलने के बाद चारों टैंकों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण कार...