Basti News: पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस
बस्ती, सितम्बर 16 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने जमदाशाही में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव की रहने वाली जुलेखा पत्नी जवीउल्लाह का आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर विपक्षियों ने उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के अलावा देवर आसिक, ननद रूखसाना और अफसाना के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.