बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत आने वाले आवेदन नये पोर्टल पर ऑनलाइन होंगे। यह निर्णय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, समयबद्धता तथा पात्र आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में योजना के कुल 587 आवेदन लंबित हैं। नए शासनादेश के अनुसार लाभार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र नवीन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किये गए हैं। जिले में कुल 587 आवेदन पत्रों का सत्यापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत को करना है। सत्यापन के लिए लंबित आवेदनों में बस्ती सदर में 66, बनकटी में 35, विक्रमजोत में 34, सल्टौआ गोपालपुर में 53, साऊंघाट में 30, बहादुरपुर में 29, कुदरहा में 46, कप...