बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती। नगर पुलिस ने कुरहा पट्टी दरियांव में पारिवारिक विवाद को लेकर महिला की पिटाई के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव की रहने वालीं पूनम जयसवाल पत्नी दुर्गेश जयसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि परिवार से संबंधित मामूली बात को लेकर गत 15 अगस्त को उन्हें मारापीटा गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। यह देख आरोपी ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गुरुप्रसाद निवासी कुरहा पट्टी दरियांव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई रामचीज यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...