Basti News: पागल कुत्ते के काटने से 19 घायल, एक सप्ताह में दो की मौत
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: रूधौली, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के तिगोड़िया गांव में करीब 20 दिन पहले एक पागल कुत्ते ने तिगोड़िया, धनघटा और चौबेपुर गांव के 19 लोगों को काट लिया था। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली में एंटी रेबीज का टीका लगाया गया था। घटना के करीब एक सप्ताह बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ने और उपचार के दौरान मौत होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार, कुत्ते के हमले में घायल तिगोड़िया गांव निवासी सनाउल्लाह की पत्नी की करीब एक सप्ताह बाद तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वहीं, गांव के ही उमेश यादव (19) को भी कुत्ते ने काट लिया था। उन्हें सीएचसी रूधौली में एंटी रेबीज का टीका लगाया गया था। करीब एक सप्ताह बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने लख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.