बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। प्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति जिला पूर्ति विभाग में बेअसर नजर आ रही है। जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात चार पूर्ति निरीक्षक पांच साल से एक ही जिले में जमे हुए हैं। शासनादेश के अनुसार समूह 'ग' के कर्मचारियों को एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक रखने पर रोक है, इसके बावजूद इनका स्थानांतरण नहीं किया गया। मामले की शिकायत डीएम कृत्तिका ज्योत्सना से की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, राम नारायण वर्मा, शालिनी पटेल और मधु सिंह करीब पांच साल से जिले में कार्यरत हैं। इनमें कई को अलग-अलग विकास खंडों का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लंबे समय से एक ही जिले में तैनाती को लेकर विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। शासन की स्थाना...