Basti News: पांच सदस्यीय टीम करेगी विद्यालयों के जीर्णोद्धार का सत्यापन
बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जीर्णोद्धार के लिए चयनित विद्यालयों का सत्यापन होगा। सत्यापन के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम की अध्यक्षता एसडीएम सदर करेंगे। यह जानकारी डीआईओएस संजय सिंह ने देते हुए सभी सदस्यों को बजट व कार्य की जानकारी दी है। सत्यापन के लिए गठित टीम में एसडीएम सदर, एई पीडब्लूडी सीडी वन रामकृपाल, तहसीलदार सदर, प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल विद्यालय गोठवा श्याम नरायन व श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुरभि सिंह को शामिल किया गया है। अध्यक्ष और चार सदस्यों को लिखे पत्र में डीआईओएस ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.