Basti News: पांच घंटे ठप रही उपकेंद्र पुरानी बस्ती से आपूर्ति
बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। 33 केवी पुरानी बस्ती उपकेंद्र से मंगलवार को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान मीटर परीक्षण खंड की टीम उपकेंद्र में नियमित परीक्षण का कार्य करेगी। यह जानकारी एसडीओ पुरानी बस्ती प्रभाकर ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 09:30 बजे से नियमित परीक्षण कार्य शुरू होगा, जो दोपहर 02:30 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान उपकेंद्र के सभी 11 केवी आउटगोइंग फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ता समय से पानी आदि का इंतेजाम कर लें, जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आज सुबह नौ से 11 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.