Basti News: पहले जमकर पिलाई शराब, फिर की जमकर पिटाई, दो साथियों पर केस
बस्ती, जुलाई 6 -- Basti News: बस्ती, हिटी। पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुड़कटवा चौराहे पर एक व्यक्ति को शराब पिलाकर मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बेलघाट गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैदोलिया निवासी राकेश और संदीप ने एक जून की शाम करीब चार बजे उसे मारपीट कर घर लाए और छोड़ दिया। उस दौरान भी वह नशे में था। मारने-पीटने से उसे चोटें आईं हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया है कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.