बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने पहली पत्नी से छिपाकर दूसरा निकाह करने के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व से चल रहे वाद की पैरवी के लिए गई महिला को इस आशय की जानकारी हुई। आरोप है कि इसी दौरान पति ने तलाक देने की बात कहते हुए उसे छोड़ दिया। बोले कि अब तुमसे हमारा कोई वास्ता नहीं है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृ़त कर जांच शुरू कर दी गई है। वर्तमान में मुंडेरवा थानाक्षेत्र में रह रही महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनका निकाह संतकबीरनगर के अब्दुल बेलाल के साथ 22 अप्रैल 2020 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। एक दो वर्ष की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जिसम...