Basti News: पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग मार्ग बदहाल, राहगीरों बढ़ी परेशानी
बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: टिनिच, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले लगभग दो दशकों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राएं, राहगीर और दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा सड़क पर मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण सड़क कुछ ही समय में फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। लोगों ने बताया कि यह मार्ग आमा बाजार, रेलवे स्टेशन, गन्ना समिति, बैंक और स्कूल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। रेलवे द्वारा अपनी बाउंड्रीवाल बनाकर एक रास्ता बंद किए जाने के बाद से स्कूली छात्रों तथा ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को इसी मार्ग से आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.