Basti News: पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी योजना का संचालन करेंगे छह पशुपालक
बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों का चयन हुआ। यह चयन लाटरी के माध्यम से हुआ। यह जानकारी सीवीओ डॉ. अरुण कुमार ने दी। सीवीओ ने बताया कि योजना के तहत कुल 265 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 192 पुरुष व 51 महिला लाभार्थी शामिल रहीं। 243 के आवेदन ई-लाटरी के लिए पात्र मिले। लाटरी के माध्यम से तीन महिला शैलजा देवी, इंद्रावती और निर्मला देवी और तीन पुरूष रामबचन, राम मुदित और आदित्य कुमार चयनित हुए। यह प्रोजेक्ट 23 लाख 60 हजार का है। दो किस्त में 11 लाख 80 हजार रुपया अनुदान मिलेगा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: ई-लॉटरी से 6 पशुपालकों का मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना में चयन किसान को ऋण के बाद तीन लाख 54 हजार का अंशदान देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.