Basti News: परिवहन मेला स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषित
बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती। जिले में 23 अक्तूबर को आयोजित होने वाला परिवहन मेला स्थगित कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों से मेले का आयोजन निरस्त किए जाने की जानकारी एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने दी। उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अक्तूबर माह के चौथे शुक्रवार को जनपद स्तर पर परिवहन मेला आयोजित किया जाना था। मेले के माध्यम से वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाना था। यह भी पढ़ें- Banda News: 'परिवहन मेला' निरस्त अब आयोजन स्थगित होने के कारण वाहन स्वामियों को नई तिथि घोषित होने का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आज लगने वाला परिवहन मेला निरस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.