Basti News: परिजनों के सुपुर्द किया रास्ता भटकी बालिका
बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: बस्ती। थाना लालगंज पुलिस ने दो घंटे के भीतर रास्ता भटकी हुई 10 वर्षीय बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12.00 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली बनकटी कस्बे में केनरा बैंक के पास एक 10 वर्ष की लड़की रास्ता भटक कर रो रही है। लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। महिला आरक्षी शैली के पूछने पर बालिका ने बताया दोपहर में नानी के साथ खेत देखने जा रही थी कि अचानक नानी से बिछड़कर रास्ता भटक गई। लड़की के बताए पते की जानकारी कर लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ निवासी उसकी माता व मामा को बुलाकर बालिका को सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: रास्ता भटकी बालिका को परिजनों से मिलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.