Basti News: परिक्रमा मार्ग पर कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। सदर तहसील के प्रतापीपुर गांव में परिक्रमा मार्ग पर कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति देखी। गांव के पवन पाण्डेय ने शिकायत की है कि गाटा संख्या 170 राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज है। यह ग्रामीणों के बाग तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है और इसका उपयोग परिक्रमा मार्ग के रूप में भी होता है। शिकायत के बाद 24 अप्रैल को नायब तहसीलदार, पुलिस बल और लेखपालों की टीम ने सीमांकन कर रास्ते को कब्जामुक्त कराया था। आरोप है कि अब एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से जुताई कराकर रास्ते पर दोबारा कब्जा कर लिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शिकायतकर्ता ने एफआईआर की मांग की है। वहीं बालसिंधु पाण्डेय ने एसडीएम को दिए पत्र में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.