Basti News: पराली जलाने से लगी आग में 25 बीघा गन्ना जलकर राख, केस दर्ज
बस्ती, नवम्बर 23 -- Basti News: बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेलघाट पुरवा में पराली जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तेज हवा के कारण आग की चिंगारी से सात किसानों का 25 बीघे से अधिक गन्ना जलकर राख हो गया। पूछताछ करने पर जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आगजनी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी गांव के रामतीरथ वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दिन में उनके बगलगीर विपक्षी, अपने-अपने खेत में पराली जला रहे थे। तेज हवा के कारण आग की चिंगारी (लपट) से उनके खेत में बोए गए गन्ने में आग लग गई, जिससे उनका 6 बीघा गन्ना जल गया। साथ ही साथ खेत के बगल भगीरथी वर्मा पुत्र रामप्रसाद वर्मा का 6 बीघा गन्ना, रामसभा वर्मा पुत्र मिठ्ठू वर्मा का 2.5 बीघा गन्ना, रामतिरथ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.