बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। रुधौली पुलिस ने बांसखोर कला थाना रुधौली निवासी विवाहिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल बांसखोर कला आई। इसके बाद ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। इसके चलते हम पति-पत्नी राजस्थान चले गये और वहीं पर अपनी जिंदगी गुजारने लगे। यहां पर हम दोनों से एक बेटी पैदा हुई। इस समय वह करीब तीन वर्ष की है। अब हम दोनों पति-पत्नी फिर से अपने ससुराल बांसखार कला आए। यहां पर ससुराल वाले भद्दी गाली देते हुए दहेज की मांग करने लगे। यह कहा कि एक पल्सर व तीन लाख रुपये नकद नहीं दिया तो घर में नहीं रहने देंगे। दहेज नहीं देने पर मेरे साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। इस मामले में पुलिस न...