बस्ती, अक्टूबर 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर अपशब्द कहा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक, इन्द्रावती और गंगाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...