बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ गबन व गालीगलौज का केस दर्ज किया है। विक्की निवासी छरदही थाना कलवारी ने बताया कि मेरे अनुपस्थिति में वादी की पत्नी और उसके मायके वालों ने एक राय होकर घर के निर्माण के लिए रखा 20 लाख रुपया नकद, सोना व चांदी के गहने, कपड़े, व अन्य कीमती सामान समेट कर चले गये और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। फोन पर पूछने पर जानमाल की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने विक्की की पत्नी रीमा, उषा देवी, अशोक, प्रियंका, पुष्पा, मेनका निवासी बहेरा माफी थाना रुधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...