बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कुआनो नदी के पगारे घाट पर पाइप का पुल बनने की उम्मीद बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए 77.90 लाख रुपये का आगणन तैयार कर प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के लिए लखनऊ भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पुल बनने से बस्ती जिले के पगारे गांव और गोंडा जिले के मिठवनिया गांव के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही दोनों जिलों के दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल पगारे घाट पर कुआनो नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को लकड़ी और बांस-बल्ली से बने पुल का सहारा लेना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Gonda News: बिसुही पुल निर्माण को मिट्टी की जांच शुरू जर्जर पुल से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं।बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने ...