बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत गायघाट में राम-जानकी मंदिर न्यास की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर जमीन की प्लाटिंग करने वाले पक्ष ने सिविल कोर्ट से स्टे ले रखा है, वहीं दूसरी ओर राम-जानकी मंदिर न्यास के पदाधिकारी और स्थानीय लोग राजस्व अभिलेखों के आधार पर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है।

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने रविवार को प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार की मनमानी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मामले का स...