बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने न्यायालय के बंटवारे के बाद मिली जमीन पर लगे पेड़ को काटने, मना करने पर मारने-पीटने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में जोखन प्रसाद निवासी दुदराक्ष थाना रुधौली ने बताया कि मैंने जमीन के मामले में एसडीएम के यहां बंटवारा दाखिल किया था। इस मुकदमे का मेरे पक्ष में निर्णय हुआ। निर्णय के बाद हरिलाल, विजयभान, इसरावती ने जमीन पर लगे नीम, आम, बेल, आंवला, पपीता व अन्य फलदार वृक्ष को काटने लगे। इस पर मैंने मना किया तो गालीगलौज करते हुए कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़ा लिया। विपक्षियों ने उसके खेत में उगाई गई सब्जी को भी नुकसान पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट,मुकदमा दर्ज यह सभी मुझे जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने जोखन प्रसा...