बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली स्थित मैरिज हाल में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संगीता प्रताप जयसवाल, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय व महामंत्री अमृत वर्मा रहे। नुक्कड़ नाटक के दौरान जनसेवा को समाज के विकास से जोड़ते हुए लोगों को सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से आम लोगों तक सरकार की तरफ से किये गये कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर गिरजेश यादव, मंटू दूबे, प्रिंस जायसवाल, शंभू जायसवाल, नीलू दूबे, बंटू तिवारी, बाबूलाल, रामसजन, जयराम चौधरी, तबारक हुस...