बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने नीलामी के लिए सुरक्षित रखी लकड़ी बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है। कोप निवासी ग्राम प्रधान जानकी देवी ने तहरीर देकर बताया है कि ग्राम पंचायत की नवीन परती की भूमि पर स्थित महुआ का पेड़ काटकर नीलामी के लिए सुरक्षित रखा गया था। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में उसे 34 हजार रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोप राधेश्याम, डब्लू, सीताराम व शारदा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...