Basti News: नीलगाय की टक्कर से घायल पान दुकानदार की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी पान दुकानदार रामसेवक (55) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा अरविंद भी घायल हो गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। मंगलवार शाम करीब चार बजे रामसेवक अपने बेटे अरविंद के साथ बाइक से गौर बाजार जा रहे थे। वाल्टरगंज-बभनान मार्ग पर अंबरपुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर गौर थानाध्यक्ष अतुल अंजान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गौर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात रामसेवक की मौत हो गई। वहीं अरविंद के हाथ मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.