Basti News: नींद की झपकी से डिवाइडर से टकराकर पलटा कंटेनर, तीन घंटे ठप रहा हाईवे
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे चालक को नींद की झपकी आने से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रखे बोल्डर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली लेन पर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कंटेनर पलटने से हाईवे पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान वाहनों को एक ही लेन से गुजारा गया। बताया गया कि कंटेनर बिहार से मुजफ्फरनगर जा रहा था। कप्तानगंज क्षेत्र में चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रखे बोल्डर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। यह भी पढ़ें- Basti News: कंटेनर पलटने से तीन घंटे से अधिक ठप रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.