Basti News: निर्माणाधीन बस्ती-पीलीभीत मार्ग पहली बारिश में उखड़ी गिट्टियां
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बस्ती में निर्माणाधीन बस्ती-पीलीभीत मार्ग की गुणवत्ता पर पहली ही बरसात में सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां कई स्थानों पर उखड़ गई हैं। इससे जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं और राहगीरों व वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब 112 करोड़ की लागत से बन रहे इस मार्ग की यह स्थिति निर्माण पूरा होने से पहले ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। बस्ती-पीलीभीत मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शासन की स्वीकृति के बाद कराया जा रहा है। परियोजना से लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की उम्मीद है। लेकिन निर्माणाधीन सड़क पर पहली बारिश के बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब निर्माण के शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.