Basti News: निर्माणाधीन गेट का ईओ ने किया निरीक्षण
बस्ती, जुलाई 6 -- Basti News: बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के बड़ेबन चौराहे के पास निर्माणाधीन महर्षि वशिष्ठ द्वार का अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से मानक को लेकर जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बड़ेबन चौराहे पर अवस्थापना निधि से 48 लाख रुपये की लागत से बन रहे महर्षि वशिष्ठ द्वार का जायजा लेने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने द्वार में प्रयोग होने वाले सामग्री के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। द्वार में लगने वाले सरिया व अन्य मटेरियल के बारीकियों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया की गेट में प्रयोग होने वाले मटेरियल में किसी प्रकार की कमी बर्दास्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गरीबनाथ मंदिर का शिखर होगा ऊंचा, साहू पोखर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.