बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एसपी के निर्देश पर आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुवार को थाना हर्रैया परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक हुई। बैठक में डीजे संचालकों को निर्देश दिया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करें। किसी भी स्थिति में अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत न बजाए जाएं। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और ग्रामीण इलाकों के डीजे संचालक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में निर्धारित मानकों का पालन करके बजाए डीजे यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, नियमों का पालन करें श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...