बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के निदेशक वित्त जितेंद्र नलवाल ने जिले के उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए निर्देशित किया। मुख्य अभियंता कार्यालय में पहुंचकर जोन की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा किया। निदेशक ने विद्युत उपकेंद्र गिदही व उपकेंद्र मालवीय रोड पहुंचकर वहां की व्यवस्था को देखा। मुख्य अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता विद्युत सर्किल बस्ती खालिद सिद्दीकी व चारो विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें अविलंब बदलने की कार्रवाई की जाए। जहां अभी भी तार व पोल क्षतिग्रस्त हैं, वहां मैन पॉवर बढ़ाकर जल्द से जल्द लाइन दुरूस्त कराकर ...