बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के भदौही गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर छावनी और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भदौही गांव निवासी चन्द्रेश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक चन्द्रेश दो दिन से लापता था, उसकी तलाश में परिजन परेशान थे। परिजनों ने छावनी पुलिस को उसकी गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना-पत्र भी दिया था। शनिवार को ग्रामीणों ने नाले के पास शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली...