बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के बनरही जंगल गांव में बुधवार सुबह भतीजे ने सगे चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में चाचा का गला व जबड़ा कट गया। उनका गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी झिन्नू (55) पुत्र राम अवध सुबह करीब पांच बजे भैंस को चारा डाल रहा था कि किसी बात को लेकर भतीजा बब्लू से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आक्रोश में आकर भतीजे ने अचानक धारदार हथियार से चाचा के ऊपर हमला कर दिया। झिन्नू जब तक कुछ समझ पाता, भतीजे ने उस पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। उसका गला व जबड़ा बुरी तरह कट गया और वह वहीं पर गिर पड़ा। गले व जबड़े से खून निकलने लगा। आनन-फानन में परिजन घायल को ...