Basti News: नायब तहसीलदार को दी गयी विदाई
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: सल्टौआ। तहसीलदार के पद पर पदोन्नति पाने वाले नायब तहसीलदार का विदाई समारोह तहसील के सभागार में आयोजित किया गया।उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हे विदाई दी गई। लंबे समय तक भानपुर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहे कृष्ण मोहन यादव का हाल ही में तहसीलदार सिद्धार्थनगर के लिए प्रमोशन हुआ है। मंगलवार को उनका विदाई समारोह तहसील सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम शशिबिंद द्विवेदी ने कहा कि कृष्ण मोहन यादव की कर्त्यव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही है। इस मौके पर एनटी पूजा वर्मा, कमलभान पांडेय, कुलभूषण, गंगाराम यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.