Basti News: नाम नई दुनियां, पर गांव में बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति
बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास क्षेत्र विक्रमजोत के घिरौली पांडेय गांव के नई दुनिया पुरवे में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो सप्ताह पूर्व तेज बारिश के साथ आई आंधी में नीम का पेड़ 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर गिर गया था। इससे बिजली के दो पोल टूट गए और एक पोल लटक गया। ग्रामीणों के मुताबिक, विभाग ने टूटे पोल को बदले बिना ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने टूटे हुए पोल की जगह लकड़ी का पोल लगा दिया, जिसके सहारे फिलहाल विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी का पोल कभी भी टूटकर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।शिकायतकर्ता बृजकिशोर यादव ने बताया कि इसी रास्ते से होकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.