Basti News: नाग पंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में गूंजा आल्हा गायन
बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: कलवारी। नाग पंचमी पर ग्रामीण इलाकों में परंपरागत आल्हा गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने वीर रस से ओतप्रोत आल्हा का आनंद लिया और देर तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कलवारी थानाक्षेत्र के रसोइया गांव में हरिश्चंद्र यादव ने आल्हा का गायन किया। वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग स्थित बैरागल में सियाराम चौधरी तथा शुकुलपुरा में रामसूरत वर्मा ने आल्हा प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाग पंचमी पर आयोजित इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। पारंपरिक आल्हा गायन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Palamu News: कधवन के बख्श बाबा के मंदिर की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने लगाया जयकारे यह भी पढ़ें- Balrampu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.