Basti News: नहर में रिसाव से बढ़ा जलभराव, सैकड़ों बीघा फसल पर संकट
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज विकासखंड के बढ़नी गांव में ब्रह्मचारी और यादव पुरवा के बीच नहर में रिसाव के चलते आसपास के खेतों में जलभराव लगातार बढ़ता जा रहा है। नहर का पानी खेतों में फैलने से सैकड़ों बीघा धान, गन्ना और सब्जियों की फसल डूबने का खतरा पैदा हो गया है। यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक नहर में काफी समय से रिसाव हो रहा है।
जलभराव की समस्या लगातार पानी खेतों में फैलने के कारण जलभराव बढ़ता जा रहा है और अब पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा है। इससे कई घरों के भी पानी से घिरने की आशंका है। जलभराव के कारण आसपास के रास्तों पर आवागमन भी प्रभावित होने लगा है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है।
दोषियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.