Basti News: नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप, पति पर केस
बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। नगर बाजार क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर नगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह उसका पति नशे में घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोप है कि पति ने उसके बाल पकड़ लिए और लात-घूंसे, मुक्के तथा डंडे से उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नशे में पत्नी को लाठी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आने की बात भी तहरीर में कही गई है। महिला का आरोप है कि मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.