Basti News: नशे की हालत में युवक चढ़ गया टावर पर, समझाने पर नीचे उतरा
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात एक व्यक्ति अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज सोनूपार शिवनारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की पहचान धर्मुपुर निवासी रोहित के रूप में की। पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सूचना देकर रोहित के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों के मनाने पर काफी देर बाद युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। इस बीच पुलिस ने फायर टीम को भी सूचना देकर बुला लिया था। काफी ।समझाने-बुझाने के बाद युवक सकुशल टावर से नीचे उतर गया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.