Basti News: नव नियुक्त 15 ग्राम पंचायत सचिवों की ब्लॉकों में हुई तैनाती
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। डीपीआरओ आनंद कुमार गुप्ता ने जिले में तैनाती पाए 15 नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को ब्लॉकों में तैनाती दी है। तैनाती आदेश में डीपीआरओ ने कहा कि सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों की सीडीओ की संस्तुति से तैनाती दिया है। इसके तहत प्रियंका यादव को गौर, राकेश कुमार, राम महेश व आशुतोष कुमार को सल्टौआ गोपालपुर, रुद्र मिश्रा व स्वप्न कुमार चौधरी को साऊंघाट, प्रीती, राम नरेश त्रिपाठी, चंद्रकेश चौधरी, शिव्या चौधरी को हर्रैया, श्याम सुंदर को विक्रमजोत, बृजेश कुमार चौधरी व शालिनी वर्मा को कप्तानगंज, राजर्षि सिंह गौतम व स्नेहा यादव को बस्ती सदर में तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.