बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में नवीन चौधरी कन्नौजिया को बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नवीन चौधरी कन्नौजिया के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय, कर्नल अभय सिंह, गिरजेश पाल, वाहिद सिद्दीकी, स...