बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एबीपीए) प्रदेश सचिव विजय पांडेय, जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन व मंडल अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को नवागत औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार से औपचारिक मुलाकात कर स्वागत किया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ, गणेश की प्रतिमा भेंट की।

जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे इस दौरान जनस्वास्थ्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने मुख्य रूप से जिले में बिना फार्मासिस्ट के चल रहे अवैध मेडिकल स्टोरों पर पूर्ण रोक लगाने तथा कतिपय थोक व्यापारियों द्वारा खुदरा में अवैध रूप से दवा बेचने की शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही 'फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन' को धरातल पर लागू करने और कफ सिरप की बिक्री से जुड़े कड़े प्राव...