बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल के नवागत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉ. सुजीत कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एडी हेल्थ नीरज पांडेय और सीएमओ डॉ. राजीव निगम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान आईसीयू में वेंटिलेटर टेक्नीशियन के अभाव में वेंटिलेटर बंद मिलने पर जानकारी ली। वहीं, ट्रामा सेंटर की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। एसआईसी ने आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर के संचालन के बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने टेक्नीशियन के अभाव में इसके बंद होने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर पूरी तरह क्रियाशील नहीं होने की बात सामने आई। ड्रेसिंग रूम की दीवार पर खून के छींटे मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। ट्रामा सें...