Basti News: नलकूप विभाग कार्यालय की जर्जर इमारत में काम करने को मजबूर कर्मचारी
बस्ती, सितम्बर 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नलकूप विभाग के कार्यालय भवन की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। भवन की छत और दीवारों से लगातार प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। जगह-जगह छत और दीवारों में दरारें दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कार्यालय में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है। जर्जर भवन के कारण कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय में आने वाले किसानों और अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि नलकूप विभाग का कार्यालय काफी पुराना है और लंबे समय से भवन की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। छत से पानी टपकने के कारण कार्यालय के कमरों में नमी बनी रहती है। कई स्थानों पर छत का प्लास्टर कमजोर होकर नीचे गिर चुका है, जबकि कुछ हिस्सों में प्लास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.