Basti News: नलकूपों पर गंदगी देख नाराज हुए चीफ इंजीनियर
बस्ती, जुलाई 16 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (पूर्व) शिवप्रसाद मौर्य ने हर्रैया क्षेत्र के राजकीय नलकूपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नलकूप परिसर में पौधरोपण किया। मुख्य अभियंता सबसे पहले थान्हाखास पहुंचे। यहां उन्होंने नलकूप चालक अजय यादव से सजरा और नक्शा मंगाकर सिंचाई व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नलकूप परिसर में गंदगी देखकर मुख्य अभियंता नाराज हो गए। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता (जेई) धर्मेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य अभियंता का काफिला हाईवे किनारे बड़हर खुर्द स्थित राजकीय नलकूप संख्या-31 एचजी पहुंचा। हालांकि मुख्य अभियंता सड़क पर वाहन खड़ा होने और समयाभाव के कारण वहां नहीं रुके और अयोध्या रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- Ba...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.