बस्ती, सितम्बर 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगरपालिका क्षेत्र मे गृहकर और जलकर में की गई मनमाना बढ़ोत्तरी को लेकर भवन स्वामियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अन्य विवाद बगैर सदन में पारित कराए नगरपालिका ने भवनों का कर दो सौ से ढाई सौ गुना बढ़ा दिया गया है। इतना ही वृद्धि जलकर में भी की गई है। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इसका पुरजोर विरोध करते हुए चरणबद्ध संघर्ष कर रहा है। व्यापार मंडल के चेयरमैन आनंद राजपाल ने गांधीनगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मनमाना कर वृद्धि को चुनौती देने वाली याचिका डीएम कोर्ट में विधाराधीन है।

व्यापार मंडल का विरोध बगैर इसका निस्तारण किए नगरपालिका ने भवन स्वामियों को भयभीत कर टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। अधिशाषी अधिकारी कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कभी उपस्थित नहीं हुए, जानब...