बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया-हनुमानगंज मार्ग पर गंधरिया पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ननिहाल के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। वहीं युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार व ननिहाल में कोहराम मच गया। नगर थानाक्षेत्र के पोखरा बाजार निवासी मोहन (23) पुत्र रामू अपने ननिहाल उमेश चौरसिया के घर आया था। रविवार को वह बाइक से वापस अपने घर पोखरा बाजार जाने के लिए ननिहाल से निकला था। अभी वह गंधरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि पड़िया से हनुमानगंज मार्ग की ओर जा रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ह...