Basti News: ननिहाल आए बच्चे की स्कूल बस से कुचलकर मौत
बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सोनहा थानांतर्गत परसोहिया मिश्र गांव स्थित ननिहाल आए नौ वर्षीय बालक को एक मिनी स्कूली बस ने ठोकर मार दी। हादसे में बालक को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चालक, बस लेकर मौके से भाग गया। परिजन उसे घायलवस्था में इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रुधौली थानाक्षेत्र के सुगिया गांव निवासी अंकुर दूबे का पुत्र अर्नव (9) अपनी मां निशा के साथ अपने ननिहाल सोनहा थानाक्षेत्र के परसोहिया मिश्र गांव में अपने नाना राजेंद्र पाण्डेय के घर आया था। परिजनों के अनुसार गांव के दक्षिण तरफ सड़क किनारे खड़ा था। तभी परसा लंगड़ा की तरफ जा रही एक विद्यालय की मिनी बस ने अर्नव को टक्कर मार दी। हादसे में अर्नव गंभीर रुप से घायल हो गया।परिजन उसे घायलवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.