Basti News: ननद, ननदोई व सास पर मारपीट का आरोप
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: नगर बाजार। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर उसकी ननद, ननदोई व सास के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी ननद, ननदोई व सास ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसे लात-घूंसों व मुक्कों से पीटने के साथ ईंट पर पटककर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने दोबारा मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.